अब तक 2.17 लाख मौतें: अमेरिका पहला देश जहां 10 लाख से ज्यादा मामले, यहां 24 घंटे में 2208 लोगों ने दम तोड़ा

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 31 लाख 38 हजार 97 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 17 हजार 968 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 55 हजार 695 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है, जहां संक्रमण के मामले 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं।यहां 24 घंटे में 2208 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 हजार 409 केस सामने आए हैं। देश में अब तक 59 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,35,765 59,266 1,42,238
स्पेन 2,32,128 23,822 1,23,903
इटली 2,01,505 27,359 68,941
फ्रांस 1,65,911 23,239 45,513
ब्रिटेन 161,145 21,678 उपलब्ध नहीं
जर्मनी 1,59,912 6,314 1,17,400
तुर्की 1,14,653 2,992 38,809
रूस 93,558 867 8,456
ईरान 92,584 5,877 72,439
चीन 82,858 4,633 77,555

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका: 10 लाख से ज्यादा केस
अमेरिका में संक्रमण के मामले 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 हजार की मौत हो चुकी है। न्यूजर्सी में भी संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां छह हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे राज्य हैं जहां अब तक 40 हजार से ज्यादा केस हो चुक हैं।

इटली: 27,359 मौतें
इटली में मरने वालों की संख्या 27,359 हो गई है। संक्रमितों की संख्या भी दो लाख एक हजार 505 हो गया है। पूरे दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में ही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने मंगलवार को बताया कि 24 घंटे के दौरान 382 लोगों की मौत हुई है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को मृतकों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। एक दिन पहले 333 की मौत हुई थी। देश में 10 मार्च से लॉकडाउन लगा है, जिसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। यहां 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। सरकार चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

यह तस्वीर 24 अप्रैल की है। इटली के एक शहर में बच्ची और उसकी दादी मास्क पहनकर घूमने निकले हैं।सरकार यहां 4 मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रही है।

फ्रांस: 23,660 मौतें
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 23 हजार 660 मौतें हो चुकी हैं। 24 घंटे में संक्रमण के दो हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि 367 की जान गई है।संक्रमितों की संख्या एक लाख 65 हजार 911 हो चुकी है।प्रधानमंत्री एडोर्ड फिलीप ने मंगलवार को संसद में लॉकडाउन से बाहर निकलने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि लॉकडाउन लागू करने के बाद एक महीने में करीब 62 हजार जिंदगियां बचाई गईं हैं। लेकिन अर्थव्यवस्था को ध्वस्त होने से बचाने के लिए लॉकडाउन के कुछ नियमों में ढील देने का समय आ गया है। यहां 11 मई से लॉकडाउन के नियमों में कुछ ढील देने की घोषणा की गई। फिलीप ने कहा, “हमें इस वायरस के साथ रहना सीखना होगा, जब तक कि इसका कोई वैक्सीन या स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं हो जाता। यदि प्रति दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या तीन हजार से कम नहीं रहेगी तो 11 मई से लॉकडाउन में छूट नहीं दी जाएगी।

इजरायल: 15,728 केस
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 173 नए केस मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,728 हो गई है। यहां एक दिन में छह लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल आंकड़ा 210 हो गया है। इजरायल में मंगलवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू किया गया, जो बुधवार तक जारी रहेगा। इजरायल बुधवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तीन मई से चरणबद्ध तरीके स्कूल खोलने का फैसला किया है।

तुर्की: 2392 नए मामले
पश्चिम एशिया के देश तुर्की में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी तुर्किश एयरलाइंस ने 28 मई तक के लिए अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजा ने मंगलवार को बताया कि 24 घंटे के दौरान देश में संक्रमण के 2392 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 92 की मौत हुई है। कोका ने ट्वीट किया- तुर्की में संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 14 हजार 653 हो गई है, जबकि 2992 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए तालियां बजाई गई। राज्य में 3 लाख से ज्यादा केस हो चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zIAWt7

Baca juga

एक टिप्पणी भेजें

Recent

Comment

Featured Widget

Ad Banner

Sports

यह ब्लॉग खोजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Author Details

Ut wisi enim ad minim veniam, quis nostrud exerci tation ullamcorper suscipit lobortis nisl ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat.

Socialize

About Me

Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat, vel illum dolore eu feugiat nulla facilisis at vero eros et accumsan et iusto odio dignissim qui blandit praesent luptatum zzril delenit augue duis.
Read More

Recent News